फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सली हिंसा में शहीद के परिजनों को अब मिलेंगे 20 लाख रुपये

Thu, 19 Mar 2020 06:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सली हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इससे पहले नक्सल हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को तीन लाख रुपये एक्सग्रेशिया राशि (अनुग्रह अनुदान) दिया जाता था। अब इसमें 17 लाख की वृद्धि की गई है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग द्वारा बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर भारत सरकार की नवीन एसआरई गाइडलाइन के अनुसार नक्सली हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया राशि में यह वृद्धि की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें