फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: समय पर चावल के स्टॉक का काम नहीं हुआ पूरा, जिला विपणन विभाग ने इन 15 राइस मिलों को जारी किया नोटिस

Thu, 03 Oct 2024 03:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

जिला विपणन अधिकारी शैला नेताम ने बताया कि शासन के नियमानुसार एफसीआई में चावल जमा करने हेतु प्रत्येक राइस मिल को 15 दिन का समय दिया जाता है, लेकिन राइस मिल संचालकों के द्वारा समय अवधि पूर्ण होनें के बावजूद भी एफसीआई में चावल के स्टॉक जमा नही किया गया। 
विज्ञापन
जिला विपणन कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में समय पर चावल के स्टॉक का काम पूरा नहीं किये जाने के बाद जिला विपणन विभाग ने 15 राइस मिलों को नोटिस जारी किया है। साथ ही साथ पांच दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन


समय पर चावल के स्टॉक एफसीआई नहीं भेजे जाने के मामले में जिला विपणन अधिकारी शैला नेताम ने बताया कि शासन के नियमानुसार एफसीआई में चावल जमा करने हेतु प्रत्येक राइस मिल को 15 दिन का समय दिया जाता है, लेकिन राइस मिल संचालकों के द्वारा समय अवधि पूर्ण होनें के बावजूद भी एफसीआई में चावल के स्टेक जमा नही किया गया। इसके चलते उन्हें नोटिस जारी करते हुए पांच दिनों के भीतर जवाब मांगा है। पांच दिनों के भीतर संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर सभी 15 राइस मिलों के खिलाफ उचित कार्रवाई भी की जाएगी।  
विज्ञापन


इन राइस मिलों को मिला नोटिस
1.
ए वन राइस इंस्ट्रीज  
2. जीटी राइस मिल 
3. जेके राइस मिल 
4. गोपी ट्रेडर्स 
5. जय मां दुर्गा इंस्ट्रीज  
6. कृष्णा राइस मिल  
7. श्री तिरूपति राइस मिल  
8. मां दुर्गा फूड्स प्रोडक्ट  
9. महालक्ष्मी राइस मिल  
10. एमएस बैघनाथ फूड   
11. एमएस सूरज एग्रो  
12. श्री मंगला ग्रीन 
13. श्री श्याम एग्रो 
14. श्री राधे कृष्ण फेरो राइस मिल
15. शुभम राइस मिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें