छत्तीसगढ़ के दण्यकारण्य में सोमवार को शुरू हुए शहीद दिवस कार्यक्रम में सीपीआई (माओवादी) ने इस बात को स्वीकारा कि वे पिछले एक साल में 200 से भी ज्यादा कैडर्स को खो चुके हैं। इन लोगों में एक सेंट्रल कमेटी का मेंबर भी शामिल है।
दण्यकारण्य में सीपीआई(माओवादी) ने एक प्रेस रिलीज जारी करके कहा कि पिछले एक साल में हमने अपने कई साथी, गुरिल्ला आर्मी के कमांडर्स, गुरिल्ला फाइटर्स और अन्य कई टीमों के साथियों को खो दिया है।
उन्होंने इस प्रेस रिलीज में कहा कि हमारे सारे साथी समाजवाद और साम्यवाद के सपने को पूरा करते हुए मरे। हालांकि इसमें यह भी कहा गया कि इसमें कई स्वाभाविक कारणों से मौतें भी थीं। ऐसी ही मौतों में सेंट्रल कमेटी मेंबर बारुण दादा और सीनियर कॉमरेड शहीदा दीदी शामिल थीं।