छत्तीसगढ़ के बस्तर में संदिग्ध माओवादियों के हमले में एसटीएफ के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर कृष्ण प्रताप सिंह की मौत हो गई है जबकि कुछ जवान घायल हुए हैं।
पुलिस प्रवक्ता दीपांशु काबरा ने बताया, "माओवादियों द्वारा दरभा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 को कुछ स्थानों पर काटने की खबर मिली थी। इसके बाद देर रात एसटीएफ समेत पुलिस बल की अलग-अलग टुकड़ियां दरभा के इलाके में पहुंची।"
उन्होंने बताया कि जैसे ही एसटीएफ के जवान मौके पर पहुंचे, संदिग्ध माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।