नक्सल प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने मंगलवार को फिर एक वारदात को अंजाम दिया। नक्सलियों ने बीजापुर के तीमापुर गांव में नक्सलियों ने सीआरपीएफ टीम पर हमला बोल दिया।
अचानक हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। कई घंटे चली मुठभेड़ के बाद नक्सली फरार होने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार वाक्या मंगलवार दोपहर का है। जब केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक टीम बीजापुर जिले के तीमापुर गांव में छानबीन कर रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ टीम पर हमला बोल दिया।