फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषक सह श्रमिक सम्मेलन: खड़गे ने भाटापारा को दी 266 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तीसरी किस्त भी जारी

Thu, 28 Sep 2023 06:59 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/भाटापारा

सार

राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सीएम भूपेश बघेल ने आज भाटापारा में आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में कृषकों और मजूदरों को राजीव गांधी किसान न्याय योजनाओं की तीसरी किस्त जारी की।
विज्ञापन
राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सीएम भूपेश बघेल ने आज भाटापारा में आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में कृषकों और मजूदरों को राजीव गांधी किसान न्याय योजनाओं की तीसरी किस्त जारी की। इस दौरान बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को 266 करोड़ रुपए के 264 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। इनमें 176 करोड़ रुपए के 150 कार्यों का लोकार्पण एवं 90 करोड़ रुपए की राशि के 114 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। 

विज्ञापन




सम्मेलन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत प्रदेश के 24 लाख 52 हजार 592 किसानों को उनके बैंक खातों में 1895 करोड़ रुपए और गोधन न्याय योजना के 65 हजार गोबर विक्रेताओं को 5 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई। इसे मिलाकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना में अंतरित की  जाने वाली राशि बढ़कर 23 हजार 893 करोड़ रूपए और गोधन न्याय योजना में अंतरित की जाने वाली राशि बढ़कर 507.14 करोड़ रूपए हो गई है। इसके अलावा 33 हजार 642 गन्ना उत्पादक किसानों को 57 करोड़ 18 लाख रुपए प्रोत्साहक राशि भी दी गई। 

सम्मेलन में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना अंतर्गत दस साल तक पंजीकृत रहे एवं 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके निर्माणी श्रमिकों को जीवन पर्यंत 15 सौ रुपए की पेंशन सहायता दी जाएगी। सम्मेलन में 1 लाख 2 हजार 889 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 55 करोड़ 76 लाख 26 हजार रुपए राशि का वितरण किया गया। इनमें छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मंडल के 2881 हितग्राहियों को 3 करोड़ 86 लाख रुपए, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के 3236 हितग्राहियों को 1 करोड़ 65 लाख रुपए और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के 96 हजार 772 हितग्राहियों को 50 करोड़ 24 लाख रुपए की राशि का वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें