फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आगाज, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गंगा आरती कर किया शुभारंभ

Sun, 25 Feb 2024 01:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द

सार

महोत्सव में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने पूजा अर्चना कर जिले वासियों को सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सिन्हा ने कहा कि, महानदी के तट पर विराजमान भगवान गंधेश्वर महादेव के आशीर्वाद से इस क्षेत्र में विकास की कमी नहीं है।
विज्ञापन
सिरपुर महोत्सव का आगाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद के पुरातात्विक नगरी सिरपुर में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज शनिवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर देर शाम हुआ। महोत्सव के मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा ने पवित्र महानदी के तट पर गंगा आरती और दीपदान किया। सिरपुर महोत्सव में पहली बार गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट समिति एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में गंगा आरती से महोत्सव की शुरुआत की गई। श्रद्धालुओं  की आस्था को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सिरपुर महोत्सव में पहली बार पुण्य स्नान के लिए कुण्ड भी बनाया गया है। 

विज्ञापन


महोत्सव में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने पूजा अर्चना कर जिले वासियों को सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सिन्हा ने कहा कि, महानदी के तट पर विराजमान भगवान गंधेश्वर महादेव के आशीर्वाद से इस क्षेत्र में विकास की कमी नहीं है। इस क्षेत्र में करीब 12 करोड़ रुपए का कार्य स्वीकृत हो गया है। जिसका कार्य अतिशीघ्र होगा। आने वाले समय में सिरपुर विश्व पटल पर अंकित होगा।  इस क्षेत्र में भगवान राम के चरण पड़े है वहां कोई तकलीफ नही हो सकता। 

इस वर्ष सिरपुर महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए जिला प्रशासन बधाई के पात्र है। उन्होंने  माघी पूर्णिमा की अंचल के लोगों को बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी। आपको बता दें कि, सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के तीनों दिन ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जा रही है। पहले दिन शुभारम्भ अवसर पर जय गौरी गौर सुआ नृत्य छपोराडीह सिरपुर द्वारा सुआ नृत्य ,लोक महक पचपेड़ी द्वारा लोक कला मंच की आकर्षक प्रस्तुति  दी गई । 
विज्ञापन


अंचल के प्रख्यात लोक कला मंच रंग सरोवर भूपेन्द्र साहू बारूका गरियाबंद द्वारा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और लोक परंपरा की मनोरम प्रस्तुति दी गई। देर रात तक छॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सुनील सोनी नाइट की रंगारंग प्रस्तुति हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग झूमते नजर आए। गौरतलब है कि, महोत्सव के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें