फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: रायपुर-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन में दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी, परिजनों में पसरा मातम

Mon, 17 Jun 2024 01:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द

सार

महासमुंद में रायपुर-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन में आज सुबह दो सगे भाइयों की लाश मिली है। एक साथ दो भाइयों की लाश मिलने से आसपास सनसनी फैल गई है तो वहीं परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
रेलवे लाइन में सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद में रायपुर-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन में आज सुबह दो सगे भाइयों की लाश मिली है। एक साथ दो भाइयों की लाश मिलने से आसपास सनसनी फैल गई है तो वहीं परिवार में मातम का माहौल है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में सुनील यादव 35 वर्ष और आकाश यादव उम्र 22 वर्ष हैं जो महासमुंद शहर के वार्ड नं 11 नयापारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

 

दरसल कल रात दोनों भाई खाना खाने के बाद घर से निकले थे, और आज सुबह उनकी इमलीभाठा कैनाल रेलवे ट्रैक के पास इनकी रेलवे ट्रैक पर लाश मिली है। दोनों भाई श्रमिक का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक यह आत्महत्या है या फिर हत्या इसका कारण अब तक अज्ञात है और मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

 

बड़ा भाई सुनील, कैटरिंग का काम करता था। इसके अलावा छोटा भाई आकाश राज मिस्त्री का काम करता था। कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। एसडीओपी अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मृतक सुनील की पत्नी कुछ दिन पहले कही चली गयी थी। जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में रहता था। बहरहाल पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे हत्या या आत्महत्या का कारण का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें