फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: महासमुंद से भाजपा की रूपकुमारी चौधरी और कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू ने दाखिल किया नामांकन

Tue, 02 Apr 2024 06:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द

सार

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नामांकन के तीसरे दिन आज महासमुंद लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी और कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने अपना नामांकन दाखिल किया है। 
विज्ञापन
भाजपा की रूपकुमारी चौधरी ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नामांकन के तीसरे दिन आज महासमुंद लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी और कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने अपना नामांकन दाखिल किया है। दोनों ही प्रत्याशियों ने अपने दो-दो सेट का नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा किया। बता दें की, लोकसभा निर्वाचन को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के दौरान आज जिला निर्वाचन कार्यालय में भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी आमने सामने हुए। 

विज्ञापन

 

ताम्रध्वज साहू ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान भाजपा की रूपकुमारी ने कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के पैर छूकर अभिवादन किया और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि, भाजपा की संस्कृति है कि हम, बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं। जिस पर ताम्रध्वज ने कहा कि यह अच्छी प्रथा है और ये होना चाहिए। गौरतलब है कि, कांग्रेस ने आज अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन रैली निकाली। इस नामांकन रैली में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज सहित लोकसभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू और कांग्रेस के विधायक द्वारकाधीश यादव व चातुरी नंद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। कांग्रेस भवन में पहले कांग्रेसियों ने सभा का आयोजन किया। जहां से बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ नामांकन रैली निकालकर कलेक्ट पहुंचे। 

वहीं भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने आज शुभ मुहूर्त को देखते हुए अपना दो सेट का नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा कल 3 अप्रैल को बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन होगा। साथ ही रैली निकालकर पत्याशी अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगी। भाजपा के इस नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे। नामांकन दाखिल करने पहुंचे कांग्रेस से प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने कहा कि अपने प्रत्याशी को कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए। मैं हमेशा अपने विपक्ष के प्रत्याशी को दमदार मानकर चुनाव लड़ता हूँ। हमारी तैयारी पूरी है, हम चुनाव जीतेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि, जो लोग कांग्रेस से छोड़कर भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं, वह अपने मन से नहीं जा रहे, बल्कि मजबूरी में जा रहे हैं। क्योंकि उनके रिश्तेदारों को भाजपा किसी न किसी प्रकार से प्रताड़ित कर रही है। 
 
 
विज्ञापन

वहीं भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि, बड़ों का आशीर्वाद लेना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, चुनाव में चुनौती तो होती है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से लोग खुश हैं। विष्णुदेव साय के राज में तमाम वादे पूरे किए जा रहे हैं। इन सब मुद्दों को लेकर हम लोगों के बीच जा रहे हैं। और हमें भरोसा है कि हमें जीत मिलेगी और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुनः सरकार बनेगी।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें