फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चार करोड़ से ज्यादा रुपये का सोना बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

Sat, 13 Jan 2024 02:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द

सार

बरामद सोने की कीमत चार करोड़ 76 लाख 86 हजार 400 रुपये बताई जा रही है। आरोपी तस्करों के पास से दो लग्जरी कार और पांच मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
एसपी राजेश कुकरेजा ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद में सोने की तस्करी रोकने के लिए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोने की तस्करी करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। तस्करों के पास से पुलिस ने सात किलो से ज्यादा सोना बरामद किया है। बरामद सोने की कीमत चार करोड़ 76 लाख 86 हजार 400 रुपये बताई जा रही है। आरोपी तस्करों के पास से दो लग्जरी कार और पांच मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है।

विज्ञापन

एनएच-53 में रेहटीखोल चेकपोस्ट के पास तस्कर पकड़े गये हैं, खड़कपुर से महाराष्ट्र सोना लेकर जा रहे थे तभी पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार किया है। पांचों तस्कर के खिलाफ धारा 102 के तहत कार्रवाई की गई है। साइबर सेल और सिंघोडा पुलिस ने ये संयुक्त कार्रवाई की है। भारत सरकार की जांच एजेंसी डीआरआई को आगे की कार्रवाई के लिए मामला सौंपा जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें