फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund fire News: चलती कार में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक, बाल-बाल बचे लोग

Sat, 27 Jan 2024 09:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। चलती कार में भीषण आग लगी। देखते ही देखते आग बढ़ते गई और कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस घटना के दौरान कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
चलती कार में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। चलती कार में भीषण आग लगी। देखते ही देखते आग बढ़ते गई और कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस घटना के दौरान कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बचे। समय रहते ही सभी लोग कार से बाहर निकल गए।
विज्ञापन




यह घटना बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर ओवर ब्रिज के पास की हैन जहां चलती कार में भीषण आग लग गई। कार रायपुर से सरसींवा की ओर जा रही थी। देखते ही देखते कार धूं-धूं कर पूरी तरह से जल गई। इस घटना से किसी को जनहानि नहीं हुई है। कार रायपुर निवासी सौरभ राठौर की  इलेक्ट्रिक कार बताई जा रही है। जो चलते-चलते बीच रास्ते अचानक आग के हवाले हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार कंपनी से बात करने पर कुछ देर रुककर चालू करने की सलाह दी गई, लेकिन चालू करने के बाद फिर से आग लग गई। जिसे देख सभी कार सवार कार से उतरकर भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे, जो कि हादसे में बाल-बाल बचे। इस इलेक्ट्रॉनिक कार की कुल किमत 65 लाख बताई जा रही है। घटना के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि इतनी महंगी कार में अचानक आग लग जाना और जलकर खाक होने के पीछे कंपनी की सुरक्षा मानक मापदंड पर सवाल खड़ा किए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें