छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 7 बार के सांसद रह चुके और महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस का कल 23 फरवरी को दोपहर साढ़े बारह बजे रायपुर प्रवास होगा। वे महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 7 बार के सांसद रह चुके और महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस का कल 23 फरवरी को दोपहर साढ़े बारह बजे रायपुर प्रवास होगा। वे महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।
विज्ञापन
वे विवेकानंद एयरपोर्ट माना रायपुर में दोपहर 12:30 बजे पहुंचेंगे। बता दें कि रमेश बैस महाराष्ट्र से पहले त्रिपुरा और झारखंड के भी राज्यपाल रह चुके हैं। यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि आज एक छत्तीसगढ़िया सपूत देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के राज्यपाल बने हैं। रायपुर में वो तीन दिन तक प्रवास पर रहेंगे। इसके बाद 25 फरवरी को दिल्ली जाएंगे।
उनके स्वागत को लेकर जमकर तैयारी की जा रही है। जगह-जगह बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। बीजेपी के नेता स्वागत की तैयारी में लगे हैं। राज्यपाल बैस का विवेकानंद एयरपोर्ट पर रायपुर की जनता और शुभचिंतक उनका भव्य स्वागत करेंगे।