फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baloda Bazar: अवैध शराब बेचने वाले दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घेराबंदी के बाद पकड़े गए आरोपी

Wed, 22 Feb 2023 12:22 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार

सार

बलौदाबाजार और आस-पास के क्षेत्रों में अवैध तरह से शराब बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। दोनों के पास से स्पेशल विस्की के साथ ही देशी शराब भी बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और पकड़ी गई अवैध शराब। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदाबाजार के भाटापारा में थाना कसडौल की पुलिस चौकी सोनाखान को बड़ी सफलता मिली है। अधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस ने अवैध तरह से शराब की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 70 पौवा व नकदी बरामद की हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसर ग्राम भुसडीपाली में अवैध देशी प्लेन एवं गोवा स्पेशल विस्की शराब को आरोपी बेचते थे। उप महानरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा निर्देशित किया गया है कि अवैध तरह से शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की जाए। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सचिंद्र चौबे और उपुअ मुख्यालय अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश पर निरीक्षक कैलाश चंद दास थाना प्रभारी कसडोल के नेतृत्व में पुलिस चौकी सोनाखान प्रभारी राजेन्द्र पाटिल ने शराब कोचियों पर कार्रवाई कर अवैध रूप से शराब बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों से अवैध गोवा स्पेशल विस्की 46 पौवा और देशी प्लेन 24 पौवा शराब कुल 70 पौवा बरामद की। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 7440 रुपये होगी। आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी रिसालाल धनवार पिता कुमार सिंह धनवार और बोटलाल धनवार पिता कडीराम धनवार को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें