फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: पूर्व CM भूपेश बोले- रायबरेली के लोग लोकसभा सदस्य नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं

Wed, 15 May 2024 11:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

उन्होंने रायबरेली के बथुआ में बड़ा दावा करते हुए कहा कि रायबरेली के लोग सिर्फ लोकसभा सदस्य नहीं चुन रहे हैं, बल्कि स्व. इंदिरा गांधी के बाद अब रायबरेली के लोग देश का प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के दौरान रायबरेली सीट में मोर्चा संभालने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ऑब्जर्वर बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी के पक्ष में बघेल लगातार चुनावी प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व सीएम का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने रायबरेली के बथुआ में बड़ा दावा करते हुए कहा कि रायबरेली के लोग सिर्फ लोकसभा सदस्य नहीं चुन रहे हैं, बल्कि स्व. इंदिरा गांधी के बाद अब रायबरेली के लोग देश का प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं।

विज्ञापन




रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस ने राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर भूपेश बघेल को ऑब्जर्वर बनाया गया है। इन दिनों बघेल रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लोगों के बीच सवांद करते हुए उन्होंने यह बड़ा दावा किया है।

पूर्व सीएम बघेल ने रायबरेली के आशानंदपुर में उन्होंने कहा कि देशभर में मतदान को लेकर जनता में अंडर करेंट चल रहा है। मोदी सरकार इस अंडर करंट से बेहद घबराई हुई है। मोदी सरकार समझ चुकी है कि जनता का आशीर्वाद अब कांग्रेस के साथ है, कांग्रेस का न्याय भाजपा के अहंकार को हराने जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता का आशीर्वाद सदैव हमें मिला है और लोकतंत्र को बचाने की इस अहम लड़ाई में रायबरेली की जनता दोगुने उत्साह के साथ हमारा साथ दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें