फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukma: बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कों के ऊपर से बह रहा पानी, जवानों को किया गया तैनात

Sat, 20 Jul 2024 08:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

सुकमा कलेक्टर हरीश ने कोण्टा के निचले इलाके जो डुबान क्षेत्र माने जाते हैं उन इलाकों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं और कलेक्टर ने किसी भी स्थिति में लोगों को नदी या नाले नहीं पर करने की अपील भी की है।
विज्ञापन
जवानों को किया गया तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले में लगातार हो रही बारिश का प्रभाव अब देखने को मिल रहा है जहां जिले भर में नदी नाले उफान पर चल रहे हैं वहीं कई इलाकों में पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। हालात ऐसे हैं की राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है और  वहां सुरक्षा के लिहाज से जवानों की तैनाती की गई है। छोटे वाहनों के आवाजाही पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। इसके अलावा जगरगुंडा इलाके में पिछले 48 घंटे से सुकमा जिले के लिए आवागमन बाधित नजर आ रहा है वही 100 से ज्यादा गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा हुआ है। 

 

सुकमा कलेक्टर हरीश ने कोण्टा के निचले इलाके जो डुबान क्षेत्र माने जाते हैं उन इलाकों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं और कलेक्टर ने किसी भी स्थिति में लोगों को नदी या नाले नहीं पर करने की अपील भी की है।

विज्ञापन


पूरे जिले की अगर बात की जाए तो जिले के एर्राबोर पुल पर पुल से ऊपर पानी बह रहा है । वहीं जगरगुंडा पिछले 48 घंटे से कटा हुआ है । इसके अलावा नक्सल प्रभावित मिनपा गांव में भी सड़क से 3 फीट ऊपर पानी बहने की वजह से कई गांव का संपर्क टूटा हुआ है । वहीं गादिरास की मलगेर नदी भी अब पुल के ऊपर से बह रही है। इसके अलावा सुकमा से मलकानगिरी के बीच झापरा पुल से भी कुछ ही घंटे में पानी ऊपर चढ़ सकता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें