फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: किर्गिस्तान महिला खुदकुशी केस; पीएम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानें क्या था मामला

Mon, 31 Jul 2023 06:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के पंडरी थाने क्षेत्र में बीते दिनों किर्गिस्तान की नीना बिदनेको ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। अब उसके मौत की सच्चाई सामने आई है। डॉक्टर्स ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया कि युवती की मौत फांसी पर लटकने से हुई है।
विज्ञापन
पंडरी थाना, रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के पंडरी थाने क्षेत्र में बीते दिनों किर्गिस्तान की नीना बिदनेको ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। अब उसके मौत की सच्चाई सामने आई है। डॉक्टर्स ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया कि युवती की मौत फांसी पर लटकने से हुई है। अब ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि उसने आत्महत्या क्यों की? किस वजह से उसने ये कदम उठाई। फिलहाल, इसका पर्दाफाश नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


रायपुर पुलिस ने विदेशी युवती के परिजनों से संपर्क होने पर महिला के शव को किर्गिस्तान भेजवा दिया था। महिला की मौत की वजह अभी तक पता नहीं चली है। चर्चा है कि महिला पहले से शादीशुदा थी। उसके बच्चे भी हैं। किर्गिस्तान की नीना बिदनेको ने सब कुछ छोड़कर रायपुर आई हुई थी। उसका बॉयफ्रेंड देवेंद्रनगर निवासी इमरान फारूखी भी शादीशुदा था। 19 मई से नीना और इमरान रायपुर में जगह बदल-बदल कर रह रहे थे। इसके बाद कुछ दिनों से उसने अशोका रतन के 22 नंबर के ब्लॉक के फ्लैट नंबर 602 में रह रही थी।

इस मामले पर पंडरी थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार ने कहा कि कुछ दिन पहले विदेशी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर्स ने फांसी पर लटकने से मौत का कारण बताया है। मामले में जांच जारी है। उन्होंने कहा कि खुदकुशी की वजह नहीं मालूम चली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें