फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Accident: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल; वाहन सहित चालक हिरासत में

Mon, 31 Jul 2023 06:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा में सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा तेज रफ्तार पिकअप के टक्कर मारने के चलते हुआ। पुलिस ने वाहन सहित चालक को हिरासत में ले लिया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हादसा कटघोरा-पेंड्रा मार्ग पर ग्राम सिंघिया के पास हुआ। हादसे में बाइक चला रहे गंगाराम नायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी आशीष नायक बुरी तरह से घायल हो गया है। आसपास के लोगों ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 की सहायता से आशीष को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। राहगीरों ने चालक को भी पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें