फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी रेस: बिना हेलमेट जंगल में तेज रफ्तार से दौड़ा रहे थे बाइक, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक की मौत

Mon, 17 Jul 2023 08:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा में दो दोस्तों का जंगल में बाइक से रेस लगाना उनकी जिंदगी को भारी पड़ गया। तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने के चलते एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई बाइक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो दोस्तों का जंगल में बाइक से रेस लगाना उनकी जिंदगी को भारी पड़ गया। तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने के चलते एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बालको थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बालको के सेक्टर 4 का निवासी दीपक भास्कर (24) सोमवार को अपने दोस्त राहुल के साथ जंगल में बाइक से रेस लगा रहा था। दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। इसी दौरान कॉफी पॉइंट के जंगल में अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को उन्होंने बालको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दीपक की हालत गंभीर देख उसे बेहतर उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटनास्थल पर मौजूद महिला ने बताया कि वो घर के अंदर थी। आवाज सुनने के बाद बाहर निकली तो देखा कि युवक के सिर पर गंभीर चोट थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें