फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मां-बेटी को भालू ने दौड़ाया: महुआ बीनने के लिए गए थे दोनों, भागने के दौरान पत्थर से टकराकर महिला घायल

Tue, 11 Apr 2023 03:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

परिजन किसी तरह घर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी दी। डायल 112 के आरक्षक संजीव कुमार और एमबीपी चालक नीरज पांडे ने देखा कि महिला की हालत काफी गंभीर है। उन्होंने बिना देर के तत्काल आनन-फानन में घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा लेकर रवाना हुए जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार को महुआ बीनने के लिए गई मां और बेटी को भालू ने दौड़ा लिया। उससे बचने की कोशिश में भागते हुए मां पत्थर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि दोनों भालू से बचने में सफल हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम सिलहापहरी निवासी आसन सिंह बिंझवार की पत्नी कृष्णाबाई बिंझवार अपनी 6 साल की बेटी जमुना के साथ महुआ बीनने पास के जंगल में गई थी। महुआ बीनते समय अचानक मादा भालू सामने आ गई। भालू को देखकर मां-बेटी दोनों डर गए और अपनी जान बचाकर भागे। इस दौरान कृष्णा एक पत्थर से जा टकराई जिससे उसके सिर व शरीर पर गहरी चोट आई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें