ऐतमानगर रेंज के कापा नवापारा के पास 17 हाथियों का दल मौजूद है। वहीं कटघोरा वनमंडल के अलग अलग क्षेत्रों में इस समय 45 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जिस पर वन विभाग अपनी नजर जमाए हुए है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ में कोरबा के कटघोरा वनमंडल में हाथियों की फिर वापसी हो गई है। इसके चलते वन विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वनमंडल के अलग अलग इलाकों में करीब 45 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस दौरान चोटिया के पास नेशनल हाईवे पर 17 हाथियों का दल पहुचं गया जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। घंटो तक अवागमन बाधित रहा। इसके बाद हाथी खुद ही वहां से निकल गए।
विज्ञापन
कटघोरा वनमंडल के चोटिया के पास 17 हाथियों के दल को विचरण करते हुए देखा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथियों की मौजूदगी के कारण घंटो तक मार्ग पर अवागमन बंद रहा। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाथियों की मौजूदगी से दहशत का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हाथियों को जंगल के भीतर खदेड़ने के प्रयास में जुट गए।