फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकनिक स्पॉट पर चले लात-घूंसे: डीजे की धुन पर एक-दूसरे को डंडे, बेल्ट और बीयर की बोतलों से पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 22 May 2023 03:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

लड़कों को इस तरह से मारपीट और हंगामा करते देख किसी की बीच बचाव करने की भी हिम्मत नहीं हुई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद लड़के वहां से भाग गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
पिकनिक स्पॉट पर दो पक्षों में मारपीट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पिकनिक स्पॉट पर दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। गर्मी से राहत पाने के लिए हसदेव नदी में नहाने पहुंचे लड़कों ने डीजे की धुन पर एक-दूसरे को डंडे, बेल्ट और बीयर की बोतलों से पीटा। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि विवाद का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। पुलिस से भी इस संबंध में बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




छुट्टी के दिन सैकड़ों की संख्या में पहुंचे थे लोग
जानकारी के मुताबिक, छुरी पास झोरा घाट पिकनिक स्पॉट पर रविवार को विशेष तौर पर डीजे लगाया गया था। छुट्टी का दिन होने के कारण सैकड़ों की संख्या में युवक वहां पहुंचे थे। इसमें पड़ोसी जिले के लोग भी पिकनिक मनाने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि  दोपहर करीब तीन बजे सभी लोग डीजे की धुन पर घाट किनारे और नदी में नाच रहे थे। इसी दौरान लड़कों के दो गुटों में विवाद हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि एक-दूसरे में मारपीट शुरू हो गई। दोनों ही पक्षों ने थप्पड़, घूंसे, बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




काफी देर चलता रहा हंगामा
लड़कों को इस तरह से मारपीट और हंगामा करते देख किसी की बीच बचाव करने की भी हिम्मत नहीं हुई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद लड़के वहां से भाग गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़कों में हुई मारपीट के संबंध में पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया गया, पर बात नहीं हो सकी। यह भी पता नहीं चल सका है इस घटना को लेकर पुलिस के पास जानकारी है या नहीं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें