फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: सड़क किनारे घायल मिला अज्ञात व्यक्ति, इलाज के दौरान मौत; 3 दिन बाद भी नहीं हुई पहचान

Thu, 01 Oct 2026 06:55 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

ओवरब्रिज के पास घायल मिले करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के तीन दिन बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
दर्री ओवर ब्रिज के पास घायल मिला अज्ञात व्यक्ति, इलाज के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग ओवर ब्रिज के पास एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में मिला था। आशंका जताई जा रही है कि वह सड़क हादसे का शिकार हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 की मदद से उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल कोरबा के मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना दर्री थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग ओवर ब्रिज के पास की है। राहगीरों ने एक व्यक्ति को सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस संबंध में जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मेमो दिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका प्रबल हो रही है।
विज्ञापन


मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पहचान नहीं होने के कारण पुलिस को आगे की कानूनी प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है।

जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए जिले के सभी थाना-चौकियों को सूचना भेज दी है। साथ ही पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतक का हुलिया साझा किया गया है ताकि उसके परिजनों तक जानकारी पहुंच सके।

पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि समय पर पहचान नहीं होती है तो नियमानुसार लावारिस शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने में जुटी है ताकि मृतक की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें