फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: 10 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में बना रहे थे महुआ शराब, बेहोश होकर गिरे तीन लोग; एक की गई जान

Sat, 05 Aug 2023 11:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा के सीतामढ़ी में निर्माणाधीन एक सेप्टिक टैंक में कुछ युवक महुआ शराब बनाने का अवैध काम कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवक बेह
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा के सीतामढ़ी में निर्माणाधीन एक सेप्टिक टैंक में कुछ युवक महुआ शराब बनाने का अवैध काम कर रहे थे। निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक को सुरक्षित मानकर उसमें शराब बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। महुआ लहान निकालने के लिए 10 फीट गहरे टैंक में उतरा 30 वर्षीय नरेंद्र कुमार सहिस बेहोश हो गया। यह जानकारी मिलने पर मान गुड्डू और बिहारी यादव नामक दो युवक भी बारी-बारी टैंक में उतरे, लेकिन वह दोनों भी बेहोश हो गए। 

विज्ञापन


इस बारे में जानकारी लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उन्हें बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने नरेंद्र सहिस को मृत घोषित कर दिया। मान गुड्डू और बिहारी यादव की हालत गंभीर है, उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें