प्रोफेसर ने बताया कि ओरिएंटल मेडिकल कॉलेज में इससे पहले भी एक प्रोफेसर को धमकी दी जा चुकी है। इस घटना के बाद से वह डरा सहमा हुआ है। इसलिए उसने तत्काल पुलिस से शिकायत की है।
कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के तहत ओरिएंटल मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ एसईसीएल सुभाष ब्लॉक निवासी महेश्वर भारती को कुछ युवकों ने फोन किया और एडमिशन लेने संबंधित बातचीत की। प्रोफेसर ने कॉलेज जाकर इस संबंध में जानकारी लेने की बात की लेकिन उसके बाद भी युवक फोन करके परेशान कर रहे थे तब प्रोफेसर ने तंग आकर युवकों से मुलाकात की।
विज्ञापन
प्रोफेसर अपने पत्नी और बच्चों के साथ कार पर गया इस दौरान युवक उनसे मिले और सीधे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। जब प्रोफेसर की पत्नी कार से नीचे उतर कर मोबाइल में वीडियो बनाने लगी तो सभी मौके से फरार हो गये। प्रोफेसर ने इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की जहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रोफेसर ने बताया कि ओरिएंटल मेडिकल कॉलेज में इससे पहले भी एक प्रोफेसर को धमकी दी जा चुकी है। इस घटना के बाद से वह डरा सहमा हुआ है। इसलिए उसने तत्काल पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि प्रोफेसर ने एक लिखित शिकायत की थी जिसमें बताया कि, कुछ युवकों के द्वारा पेपर में पास करने को लेकर धमकी दी जा रही है। मामले में दो आरोपियों को गिरप्तार किया गया है।