फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर चोर: घरों के दरवाजे बाहर से बंद किए, सड़क पर बैठे कुत्तों को भगाया, फिर दुकानों के ताले तोड़कर की चोरी

Fri, 14 Jul 2023 03:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा में शातिर चोरों ने दो दुकानों में हाथ साफ कर दिए। दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर रखी खाद्य सामग्री, राशन और नगदी लेकर भाग निकले। इससे पहले चोरों ने दुकान के आसपास रहने वाले लोगों के घरों को बाहर से बंद किया और सड़क पर बैठे कुत्तों को पत्थर मारकर भगाया। 
विज्ञापन
सामान ले जाते सीसीटीवी में कैद हुए चोर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शातिर चोरों ने दो दुकानों में हाथ साफ कर दिए। दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर रखी खाद्य सामग्री, राशन और नगदी लेकर भाग निकले। इससे पहले चोरों ने दुकान के आसपास रहने वाले लोगों के घरों को बाहर से बंद किया और सड़क पर बैठे कुत्तों को पत्थर मारकर भगाया। चोरों की सारी करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, रामपुर के पोंड़ीबहार बस्ती निवासी सचिन कुमार अग्रवाल की घर के सामने ही गणेश जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। रोज की तरह वह सोमवार रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। अगले दिन सुबह सोकर उठे तो पता चला कि घर का दरवाजा बाहर से बंद है। इस पर उन्होंने छत पर चढ़कर अन्य लोगों को जानकारी दी। उनके घरों के दरवाजे भी बंद थे। किसी तरह से दरवाजे खुलवाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सचिन अग्रवाल बाहर निकले और दुकान पर जाकर देखा तो ताला टूटा हुआ था। अंदर से चोरों ने गल्ले में रखे पांच हजार रुपये और राशन की चोरी कर ली थी। इस पर सूचना पुलिस को दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो उसमें चोरों की करतूत दिखाई दे गई। वीडियों में तीन चोरों ने पहले एक दुकान में ताक झांक की। फिर जनरल स्टोर की ओर बढ़े। आसपास स्थित घरों के दरवाजे भी बाहर कर बंद कर दिए। अनजान लोगों को देख कुत्ते भौंकते हैं तो उन्हें भगा देते हैं। वहीं सामान ले जाते दिखाई दे रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें