फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dog Attack: स्कूल जा रही छात्रा को चलती गाड़ी से कुत्ते ने खींचा... काटा भी; पिता कर रहे कार्रवाई की मांग

Wed, 21 Feb 2024 11:31 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

पिता के साथ स्कूल जा रही एक छात्रा को पालतू कुत्ते ने चलती गाड़ी से घसीट कर काट लिया। पिता ने किसी तरह बच्ची की जान बचाई। परिजनों ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
छात्रा को कुत्ते ने काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टेटस सिंबल के साथ-साथ आजकल सुरक्षा की दृष्टिकोण से आर्थिक रूप से सक्षम लोगों में कुत्ता पालने का शौक कुछ ज्यादा ही बना हुआ है। समस्या तब होती है जब शौकीन लोग कुत्तों को खुला छोड़ देते हैं। खरमोर क्षेत्र में इसी चक्कर में एक स्कूली छात्र कुत्ते के हमले का शिकार हो गई। यह मामला सिविल लाइन थाना पहुंच गया। पीड़ित पक्ष ने कुत्ते के मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन


वफादारी के किस्सों की जब बात होती है तो उसमें कई चीजे शामिल की जाती हैं और इस दौरान कुत्तों का जिक्र भी होता है। इसलिए शहरी क्षेत्र में कुत्ता पालने का शौक कुछ ज्यादा ही बढ़ा हुआ है। इस मामले में सुरक्षा से कही ज्यादा स्टेटस सिंबल का जोर है। इसलिए विदेशी नस्ल वाले महंगे कुत्ते कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में नजर आ रहे हैं।

कई मामलों में देखने को मिल रहा है कि लोग अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर जरूर है। लेकिन कुत्तों से दूसरे लोगों की सुरक्षा को लेकर उदासीन बने हुए हैं। खरमोरा में हुई एक ऐसी घटना में विश्राम सिंह पटेल की सुपुत्री को स्कूल जाने के दौरान कुत्ते ने जख्मी कर दिया। बालिका के चिल्लाने पर उसके पिता हरकत में आए और उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


विश्राम पटेल ने बताया कि उसकी बेटी क्लास तीन की छात्रा है और निर्मला स्कूल में पढ़ती है और रोज की तरह उसे बाइक पर स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान कुत्ते के मालिक संजय साही ने अपने पालतू कुत्ते को खुला छोड़ दिया। जो चलती बाइक से उसकी बेटी को दौड़ते हुए पैर को काट नीचे घसीट दिया। बच्ची ने तुरंत चिल्लाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें