फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: जंगल में एक साथ दिखे चार बाघ, सड़क पार करते हुए कैमरे में कैद, लोगों में दहशत, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Fri, 17 May 2024 12:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के पाली वन परिक्षेत्र के डीजे सांगा में बाघ दिखने का दावा किया गया है। सड़क पार करने के दौरान चार की संख्या में बाघ और शावक नजर आए हैं जिनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बाघ दिखने से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के पाली वन परिक्षेत्र के डीजे सांगा में बाघ दिखने का दावा किया गया है। सड़क पार करने के दौरान चार की संख्या में बाघ और शावक नजर आए हैं जिनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाने में वन विभाग लगा हुआ है।

विज्ञापन

 

वायरल वीडियो के संबंध में ग्रामीणों ने इस बात का उल्लेख किया है कि ग्राम पहाड़ गांव निवासी विनोद कुमार आयम के घर शादी थी। जिसमें शामिल होकर रात 9.30 बजे ग्राम पंचायत जेमरा के सरपंच भंवर सिंह उईके व ग्रामीण दशरथ सिंह राज मोटर साइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान रामटॉक जंगल के छिंदपहरी एवं सपलवा रोड के तिराहे के पास बाघ दिखे। दूर से  हार्न बजाने के बावजूद वह टस से मस नहीं हुये। यहां से  दोनों व्यक्ति अपने  गांव आकर  पंचायत के लोगों को बाघ के बारे में जानकारी दी।
 

इस संबंध में पूछे जाने पर कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि खबर की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाया जा रहा है, इसके बाद ही वास्तविकता का पता चल सकेगा। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच आसपास जानकारी एकत्रित कर रही है वही गांव वालों को भी जंगल की ओर जाने से रोका जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें