फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: सरोज पांडेय बोलीं-सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर लड़ेंगे चुनाव, दर्ज करेंगे जीत

Sun, 03 Mar 2024 09:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

लोकसभा और राज्यसभा के साथ-साथ विधानसभा की सदस्य रह चुकीं सरोज पांडे को अब कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। उनके नाम की घोषणा एक दिन पहले की गई है।
विज्ञापन
सरोज पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा लोकसभा क्षेत्र से घोषित की गई भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद सरोज पांडे ने कहा है कि सबका साथ, सबका विश्वास के नारे के साथ इस चुनाव को लड़ा जाएगा। सुतर्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत के बाद अपनी बात रखी। इससे पहले टिकट की घोषणा होने पर दीपिका कोयलांचल में कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाया और मिठाई बांटी।

विज्ञापन

 

लोकसभा और राज्यसभा के साथ-साथ विधानसभा की सदस्य रह चुकीं सरोज पांडे को अब कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। उनके नाम की घोषणा एक दिन पहले की गई है। प्रत्याशी चयन के एक दिन बाद सरोज पांडे की उपस्थिति कोरबा जिले में हुई। सुतर्रा में उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाया और उनका स्वागत किया। लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री की आह्वान पर छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ रहे हैं उन्हें कोरबा लोकसभा से चुना गया है सबका साथ और विकास पर लड़ेंगे चुनाव, और जीत दर्ज करेंगे।
 

कोरबा शहर पहुंचने पर स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर सरोज पांडे का स्वागत किया। इससे पहले सरोज पांडे को प्रत्याशी बनाने की घोषणा होने पर कोयलांचल दीपिका में भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें