फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: सड़क पार कर रहे दो युवकों को कार ने मारी टक्कर, 10 फीट ऊपर उछलकर नीचे गिरने से एक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 30 Mar 2023 04:59 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

तेज रफ्तार कार ने दो राहगीर को ठोकर मार दी। जिससे 10 फीट ऊपर उछलकर नीचे गिरने से उसकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।  जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कार की टक्कर से सैलून कर्मी की मौत एक घायल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को अशोक वाटिका के सामने एक कार की चपेट में आने से सैलून कर्मी की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

 
ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में निर्मित अशोक वाटिका के सामने भारी वाहन की चपेट में आने से 26 वर्षीय अरशद खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके साथ जा रहा चचेरा भाई सलमानी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाई ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ब्रांडेड सैलून दुकान में काम करते थे और पंप हाउस में किराए के मकान में रहा करते थे।
 
सलमानी ने बताया कि मृतक उसका चचेरा भाई है पिछले छह महीने से पंप हाउस में किराए से मकान पर दोनों रहते थे और सैलून दुकान पर काम करते थे। वह सुबह घर से सैलून दुकान काम पर पैदल जाने निकले ही थे कि सफेद रंग की कार ने सड़क पार करते समय ठोकर मार दी कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद लगभग 10 से 15 फीट उछल कर नीचे जा गिरा। जिसके बाद वह तत्काल घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
कार की रफ्तार काफी तेज थी जहां घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। सीएसईबी चौकी में पदस्थ एएसआई कौशल सिदार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी देते हुए मृतक के शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। मामले की जांच की जा रही है। मृतक अरशद उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी था इसलिए उसके शव को कोरबा से रायपुर और रायपुर से मेरठ हवाई जहाज के जरिए भेजने की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें