फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: राखड़ भरे ट्रेलर की टक्कर से रिटायर्ड महिला SECL कर्मचारी की मौत, पति के साथ बाइक पर लौट रहीं थी घर

Wed, 29 Mar 2023 06:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

लोगों का कहना है कि, इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव काफी ज्यादा है। राखड़ से भरे वाहन ज्यादा चलते हैं, जिसकी रफ्तार काफी तेज रहती है। हादसे का यह  मुख्य कारण है। कुछ दिनों पहले यहीं पर दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद एक के चालक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद लगा वाहनों का जाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार को सड़क हादसे में रिटायर्ड एसईसीएल महिला कर्मचारी की मौत हो गई। वह अपने पति के साथ बाइक पर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में राखड़ से भरे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पति भी चोटिल हुए हैं। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, श्वेता नर्सिंग होम के पास रहने वालीं एएन लकड़ा एसईसीएल की रिटायर्ड कर्मचारी थीं। वह बुधवार को अपने पति तेज कुमार लकड़ा के साथ बाइक पर नकटीखार से लौट रही थीं। अभी वे रिसदी झगरहा मुख्य मार्ग पर पहुंचे थे कि राखड़ से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पति-पत्नी उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस दौरान ट्रक ने एएन लकड़ा को चपेट में ले लिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके पति चोटिल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने पहले शव को घटनास्थल से उठाकर जिला मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए रवाना करना चाहा, लेकिन गुस्साए लोगों ने ले जाने नहीं दिया। इसके बाद वहीं जाम लगा दिया। इसके चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। चक्का जाम की सूचना पर रामपुर चौकी प्रभारी नितिन उपाध्याय, कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा, मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू, समेत पुलिस फोर्स पहुंच गई। उन्होंने कार्रवाई का उचित आश्वासन दिया। इसके बाद लोग हटने को तैयार हुए। 
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि, इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव काफी ज्यादा है। राखड़ से भरे वाहन ज्यादा चलते हैं, जिसकी रफ्तार काफी तेज रहती है। हादसे का यह  मुख्य कारण है। कुछ दिनों पहले यहीं पर दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद एक के चालक की मौत हो गई थी।  लगातार हादसों को देखते हुए ब्रेकर और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्यवाही करने की मांग की जा रही थी। इस पर तहसीलदार सुरेश देवांगन पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और ब्रेकर बनाए जाने की मांग जल्द पूरी करने की बात कही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें