फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल; गाड़ी छोड़कर भाग निकला चालक

Tue, 11 Apr 2023 03:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

थाना प्रभारी अभय बेस ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बोलेरो जब्त कर ली गई है। हादसे के बाद चालक भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। बोलेरो के नंबर के आधार पर मालिक और चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तेज रफ्तार बोलेरो के सामने से बाइक को टक्कर मारने के लिए चलते हुआ है। हादसे के बाद चालक बोलेरे छोड़कर भाग निकला। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक कोरबा से बांगो की ओर जा रहे थे। हादसा बांगो थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बांगो बावा पारा निवासी बलवीर गिरी (27) अपने दोस्त राजकपूर मिरी के साथ घर लौट रहा था। अभी वे बांगो थाने से कुछ दूरी पर पहुंचे थे कि मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर सड़क पर गिरे और बलवीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजकपूर घायल हो गया। हादसा होते देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। 

इसके बाद 102 एंबुलेंस से घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी अभय बेस ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बोलेरो जब्त कर ली गई है। हादसे के बाद चालक भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। बोलेरो के नंबर के आधार पर मालिक और चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें