फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: सूदखोर ने महिला को जमकर पीटा, थाने में शिकायत करने पर मांगा सबूत, जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता

Wed, 03 Jan 2024 03:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

पीड़ित महिला ने बताया श्रीकांत से वो 25 हजार लगभग 20 प्रतिशत ब्याज पर पैसा ली थी जिसके बाद वो हर माह ब्याज देते आ रही थी ब्याज समेत वो पूरा पैसा दे चुकी है उसके बाद भी वो पैसा मांग रहा था।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के बालको क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की एक सूदखोर व उसके परिवार ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में महिला को काफी चोट लगी है और उसका सिर भी फट गया है। महिला का नाम अंजान सिंह है जिसने वहीं रहने वाले श्रीकांत मांझी नामक व्यक्ति से ब्याज पर रुपए लिए थे। महिला हर माह नियमित रुप से ब्याज की रकम चुकाती थी लेकिन किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद सूदखोर का परिवार उसके घर घुसा और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है जिसके द्वारा जांच शुरु कर दी गई है।

विज्ञापन

 

पीड़ित महिला ने बताया श्रीकांत से वो 25 हजार लगभग 20 प्रतिशत ब्याज पर पैसा ली थी जिसके बाद वो हर माह ब्याज देते आ रही थी ब्याज समेत वो पूरा पैसा दे चुकी है उसके बाद भी वो पैसा मांग रहा था। पैसा नहीं देने पर श्रीकांत अपने परिजनों के साथ आया और उसके साथ जमकर मारपीट की। चीखपुकार सुनकर उसका बेटा आया और बचाने का प्रयास करता रहा और मोहल्ले वाले तमाशबीन बने रहे। 

वहीं पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि इस घटना के बाद वो बालको थाना गयी लेकिन वहा कोई सुनवाई नही हुई उन्हें मारपीट का सबूत लाने को कहा गया। इस घटना के बाद उसे किसी तरह परिजनों ने जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है।


जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद खुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर पीड़ित का बयान दर्ज किया गया है आगे की जांच के लिए बालको थाना भेजा जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें