फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: विधायक तुलेश्वर मरकाम का धरना जारी, कोई अधिकारी नहीं आया मिलने, कलेक्ट्रेट का घेराव करने की तैयारी

Wed, 28 Aug 2024 06:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में सरपंचों के हित में पाली तानाखार विधायक का अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार 8वें दिन भी जारी है। 8 दिन की हड़ताल के बाद भी प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया है। 
विज्ञापन
विधायक तुलेश्वर मरकाम का धरना जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में सरपंचों के हित में पाली तानाखार विधायक का अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार 8वें दिन भी जारी है। 8 दिन की हड़ताल के बाद भी प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया है। सरपंचो के खिलाफ जिस तरह से पहले एफआईआर किया गया फिर उनसे रिकवरी का नोटिस जारी किया गया है उसके खिलाफ विधायक धरने पर बैठे हुए है।

विज्ञापन


पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र से गोंडवाणा गणतंत्र पार्टी के विधायक तुलेश्वर मरकान सरपंचो के हित में लगातार 8वें दिन हड़ताल पर डटे हुए है। पाली शिवमंदिर के पास उनके द्वारा टेंट लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत हुए निर्माण कार्य में जिस तरह से भ्रष्टाचार हुआ है उसमें कई सरपंचो के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया फिर उनसे रिकवहरी करने के लिए नोठिस जारी कर दिया गया। इसी के खिलाफ उनके द्वारा हड़ताल किया गया जा रहा है। विधायक ने बताया,कि उनके क्षेत्र में काफी समस्याएं कायम है। पात्र हितग्राहियों को वन अधिकारी पट्टा नहीं मिल पा रहा है,स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई,पटवारियों की मनमानी से किसान परेशान है। बावजूद इसके प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया है।

पालीतानाखार के विधायक तुलेश्वर मरकाम ने बताया की सरपंचों के खिलाफ जो गलत तरीके से रिकवरी निकाली गई है उसके विरोध में वह न्याय के लिए बैठे हुए हैं। इसके अलावा इस क्षेत्र में विभिन्न जन समस्याएं हैं जिसे अनदेखी की जारी है हाल ही में हुई लगातार बारिश के कारण कई खेतों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है वहीं कई सड़क कट गए हैं जिसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस घटना के बाद भी ना ही तहसीलदार और पटवारी किसान के पास पहुंचे और ना ही हाल-चाल जानने के लिए लोगों से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें