फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती होने पर सामने आई दरिंदगी: तीन महीने पहले किया दुष्कर्म, धमकाकर कराया चुप पर ज्यादा दिन छिप न सका मामला

Sat, 27 May 2023 05:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

तीन माह पहले एक युवक ने एक 14 साल की किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। डरा धमकाकर उसे शांत करा दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा के कटघोरा थानांतर्गत जड़गा चौकी क्षेत्र में लगभग तीन माह पहले एक युवक ने एक 14 साल की किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसे डरा-धमका दिया था। जड़गा पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्जकर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के जड़गा चौकी का है। बताया जाता है कि क्षेत्र के गांव में रहने वाले अलौकिक प्रसाद (25 वर्ष) पिता मंगल राम कंवर ने लगभग तीन माह पूर्व उसी गांव में रहने वाली 14 साल की नाबालिग के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को इस घटना के बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। किशोरी डरी-सहमी हुई घर पर रहती थी। 

जब घरवालों को संदेह हुआ तो पूछताछ करने पर नाबालिग ने बताया कि जब सब घर से काम पर बाहर गए हुए थे, तब युवक घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। डरी-सहमी किशोरी ने पिछले तीन माह तक यह बात किसी को नहीं बताई। तीन माह बाद जब वह गर्भवती हुई तब सारी बातें उसने अपने परिजनों को बताई, युवक गांव का ही रहने वाला है। परिजनों ने इस मामले की शिकायत जड़गा चौकी जाकर पुलिस से की।
विज्ञापन

कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जड़गा चौकी प्रभारी ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि गांव में ही रहने वाले युवक ने दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी अलौकिक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें