फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: नये एसपी ने संभाला चार्ज, जितेन्द्र शुक्ला ने अच्छे के साथ अच्छा और बुरे के साथ बुरा करने की कही बात

Sat, 14 Oct 2023 01:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

आईपीएस जितेंद्र शुक्ला काफी कड़क पुलिस अधिकारी माने जाते हैं। इससे पहले वे जिन जिन-जिलों में बतौर एसपी पदस्थ रहे अपनी पुलिसिंग के लिए काफी चर्चा में रहे। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें कोरबा भेजा गया हैं। 
विज्ञापन
नये एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने संभाला चार्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के नए एसपी जितेंद्र शुक्ला ने पुलिस कप्तान के रुप में पद्भार ग्रहण कर लिया है। कोरबा का चार्ज लेने के साथ ही उन्होंने सबसे पहले मीडिया से बातचीत की। एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा, कि चुनाव को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए उन्हें कोरबा भेजा गया है। बेहतर पुलिसिंग उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। अच्छे के साथ अच्छा और बुरे के साथ बुरा बर्ताव करने की बात उनके द्वारा कही गई है।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कोरबा एसपी यू उदय किरण का तबादला कर दिया गया उनके स्थान पर आईपीएस जितेंद्र शुक्ला को जिले का नया एसपी बनाया गया। शासन का आदेश आते ही शनिवार को उन्होंने पुलिस कप्तान के रुप में जिले का प्रभार ग्रहण किया। चार्ज लेते ही वे सबसे पहले मीडिया से मुखातिब हुए। एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया को तवज्जो देते हुए उन्होंने कहा,कि पुलिस और मीडिया एक दूसरे के पूरक हैं और दोनों के बिना समाज का हर काम अधूरा है। दोनों के बेहतर तालमेल से ही अच्छा काम संभव है लिहाजा उनका प्रयास रहेगा कि मीडिया को साथ लेकर काम करें।


आईपीएस जितेंद्र शुक्ला काफी कड़क पुलिस अधिकारी माने जाते हैं। इससे पहले वे जिन जिन-जिलों में बतौर एसपी पदस्थ रहे अपनी पुलिसिंग के लिए काफी चर्चा में रहे। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें कोरबा भेजा गया हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें