फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: इंजीनियर की सड़क हादसे में हुई मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 06 Dec 2023 11:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में सड़क हादसे में एक इंजीनियर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में सड़क हादसे में एक इंजीनियर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक 30 वर्षीय गणेश यादव सैंडल गांव का रहने वाला था और कोरबा में एक ठेका कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत था। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात ड्यूटी के बाद वह अपने घर वापस लौट रहा था, उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदुरमाल मुख्य मार्ग पर बाइक सवार को उसे अपनी चपेट में ले लिया। घायल बाइक सवार घटना स्थल पर तड़पता रहा जहां कुछ देर बाद राहगीरों की नजर पड़ी। और उसे 112 की मदद से जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें