हरदी बाजार चौकी क्षेत्र अंतर्गत कटकीडबरी घौरभांठा बस्ती में 16 अगस्त को 26 वर्षीय ममता दिवाकर लाश घर पर मिली। जहां उसके पति महेंद्र दिवाकर ने कलर में करंट के चपेट में आने से मौत होना बताया था। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना किया।
इस मामले में मृतिका ममता के पिता ने उसके दामाद पर संदेह जताया था कि उसकी मौत करंट के चपेट में आने से नहीं बल्कि उसे मारा गया है। पुलिस ने बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की। जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
बताया जा रहा है कि महेंद्र दिवाकर और उसकी पत्नी ममता दिवाकर का विवाह महज दो साल हुए थे और शादी के बाद दोनों अलग रहते थे। दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होते रहता । था 16 अगस्त की भी सुबह यही हुआ। ममता की तबीयत खराब थी। जहां गांव के किसी डॉक्टर के पास इलाज करने के बाद दोनों घर पहुंचे। इस दौरान विवाद हुआ और महेंद्र ने ममता का गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से बचने उसने करंट प्रवाहित कूलर के पास लाश को रख दिया। उसने इसकी सूचना खेत में काम कर रहा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस को ममता की मौत करंट लगने से नहीं बल्कि गला घोट कर मौत होना पाया गया। इसके बाद आरोपी पति महेंद्र दिवाकर से पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें उसने हत्या करना कबूल किया।