फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बकरी चराने के दौरान ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

Thu, 29 Aug 2024 09:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के बांगो क्षेत्र में तीन भालूओं ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। जहां ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण जंगल में बकरी चराने गया हुआ था। इस दौरान अचानक भालूओं ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के बांगो क्षेत्र में तीन भालूओं ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। जहां ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण जंगल में बकरी चराने गया हुआ था। इस दौरान अचानक भालूओं ने हमला कर दिया। भालूओं के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बांगो थाना अंतर्गत निवास चंद्रशेखर पिता उमेंद्र सिंह 34 वर्षीय गुरुवार की सुबह गांव के समीप स्थित पंडरीपानी कछार जंगल की ओर बकरियों को चराने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान अचानक से तीन भालूओं ने उसे पर हमला कर दिया। चंद्रशेखर काफी समय तक भालूओं से संघर्ष करता रहा। खून से लथपथ जब वह गड्ढे में गिरा और भालू को देख कुछ समय के लिए अपनी सांस रोक ली। इस दौरान भालू उसे मरा हुआ समझकर भाग गए। हमले के बाद चंद्रशेखर किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें