फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार लील गई जिंदगी: कार-ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर, थानेदार, उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौत

Wed, 10 May 2023 10:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल मोरगा चौकी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में मोरगा चौकी अंतर्गत मदनपुर फारेस्ट बेरियर के पास तेज रफ्तार ट्रक और कार में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें थानेदार सहित उनका पूरा परिवार खत्म हो गया। हादसे में सब इंस्पेक्टर, उनकी पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब पांच बजे का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल मोरगा चौकी पुलिस को दी गई। मोरगा चौकी प्रभारी अश्वनी निरंकारी ने बताया कि मृतक मनोज कुमार तिर्की अम्बिकापुर के रहने वाले थे। वे बस्तर के बकावंड व बोधघाट थाने के प्रभारी भी रह चुके थे। अभी वर्तमान में उन्हें रक्षित केंद्र में ड्यूटी दिया गया था। अंबिकापुर से जगदलपुर की ओर जाते समय यह हादसा हुआ। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें