फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरा नंबर 302 में प्रेमी जोड़े ने दी जान: रस्सी से लटके थे शव; लड़का काम के लिए निकला था, लड़की थी स्टूडेंट

Tue, 09 May 2023 08:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

युवक के पिता का कहना है कि, उनका बेटा काम की तलाश के बारे में बताकर सोमवार दोपहर को निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। उसको कॉल लगाया तो नंबर भी बंद था। वह कॉलेज में पढ़ता था। 
विज्ञापन
होटल के कमरे में युवक-युवती ने दी जान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव मंगलवार को होटल के कमरा नंबर 302 में एक ही रस्सी से लटके हुए मिले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने रस्सी काटकर शवों को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें दोनों ने मर्जी से जान देने और परिजनों को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। परिजनों ने बताया कि लड़का काम की तलाश में घर से निकला था। जबकि लड़की कंप्यूटर की छात्रा थी। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान तिलकेजा निवासी दीपक कुमार (24) और लड़की की शिनाख्त डीपरापारा पहंदा निवासी प्रियंका टंडन (22) के रूप में हुई है। दोनों एक दिन पहले ही होटल में रुकने के लिए पहुंचे थे। अगले दिन जब काफी देर तक दोनों नहीं दिखाई दिए तो कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पुलिस ने खिड़की तोड़कर कर्मचारी को अंदर भेजा तो दोनों के खुदकुशी करने का पता चला। 

पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और उनके आने के बाद शवों को नीचे उतारा गया। युवक के पिता का कहना है कि, उनका बेटा काम की तलाश के बारे में बताकर सोमवार दोपहर को निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। उसको कॉल लगाया तो नंबर भी बंद था। वह कॉलेज में पढ़ता था। वहीं लड़की के परिजनों का कहना है कि, उन्हें प्रेम प्रसंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। युवती कंप्यूटर की पढ़ाई करती थी और कल से लापता थी। इसकी सूचना पुलिस में आज देने वाले थे की घटना की जानकारी फोन पर मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें