लोगों ने इसकी सूचना 112 और दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची, नगर निगम, सीएसईबी, बालको समेत पांच दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों की माने तो आवाज सुनकर वे घरों से बाहर निकले। घर की निचली मंजिल पर एक परिवार के 6 सदस्य थे। ब्लास्ट का आवाज सुनकर भाग खड़े हुए। घर पर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
जिला अग्निसमन अधिकारी पीबी सिदार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नगरसेना का दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इसके अलावा बालको, सीएसईबी के पांच दमकल वाहनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कंप्रेसर फटने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके चलते काफी मशक्कत करनी पड़ी। समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के घरों को भी नुकसान हो सकता था।