फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: घर में फ्रिज का कंप्रेसर तेज धमाके के साथ फटा, ब्लास्ट के बाद लगी आग, कोई हताहत नहीं

Tue, 05 Dec 2023 09:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

जिला अग्निसमन अधिकारी पीबी सिदार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।  कंप्रेसर फटने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
तेज धमाके के साथ फटा फ्रिज का कंप्रेसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम मंदिर के पास एक मकान की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जहां आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


आशा देवी शर्मा अपने दो बेटे बहू और उसके बच्चों के साथ रहती हैं। मंगलवार की शाम करीब 6:00 बजे घर पर आशा शर्मा और उसकी बहू और बच्चे मौजूद थे। दोनों बेटे किसी काम से बाहर गए हुए थे। पूरा परिवार नीचे की मंजिल पर मौजूद था। इस दौरान अचानक दूसरी मंजिल पर किचन में रखे फ्रिज का कंप्रेसर फटने से घर पर भीषण आग लग गई। कंप्रेसर फटने की आवाज इतनी जोरदार थी कि पूरा परिवार बाहर भाग खड़ा हुआ। इसके बाद आसपास हड़कंप की स्थिति बन गई और अफरा-तरफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने इसकी सूचना 112 और दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची, नगर निगम, सीएसईबी, बालको समेत पांच दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों की माने तो आवाज सुनकर वे घरों से बाहर निकले। घर की निचली मंजिल पर एक परिवार के 6 सदस्य थे। ब्लास्ट का आवाज सुनकर भाग खड़े हुए। घर पर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

जिला अग्निसमन अधिकारी पीबी सिदार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नगरसेना का दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इसके अलावा बालको, सीएसईबी के पांच दमकल वाहनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कंप्रेसर फटने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके चलते काफी मशक्कत करनी पड़ी। समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के घरों को भी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें