फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: खान सुरक्षा महानिदेशालय के डायरेक्टर जनरल प्रभात कुमार बोले- अधिकतम उत्पादन के लिए एडवांस तकनीक जरूरी

Tue, 16 Jan 2024 08:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा के शुभारंभ अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष से प्रबंध निदेशक सहित विभिन्न विभागों के निर्देशक और कोरबा जिले के सभी क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
खान सुरक्षा महानिदेशालय के डायरेक्टर जनरल प्रभात कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में खान सुरक्षा महानिदेशालय के डायरेक्टर जनरल प्रभात कुमार ने इस बात को स्वीकार किया है कि कोयला खदानों में खनन संबंधी कामकाज प्रकृति के विरुद्ध है। इसलिए किसी भी कीमत पर सुरक्षा के मामले में संतुष्टि का विषय बिल्कुल नहीं हो सकता। कोरबा जिले के प्रवास पर आए प्रभात कुमार ने गेवरा में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ करने के साथ मीडिया से बातचीत की।

विज्ञापन

 

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के साथ-साथ कोल इंडिया की सभी कंपनियां इस समय वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा मना रही है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कंपनी का यह आयोजन इस बार गेवरा क्षेत्र में हो रहा है। कंपनी के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्र की टीम यहां पर पहुंची है जिन्होंने अपने स्टॉल लगाने के साथ सुरक्षा से संबंधित कामकाज को डिस्प्ले किया है। सुरक्षा पखवाड़ा के मौके पर खान सुरक्षा महानिदेशालय और कंपनी के अधिकारियों ने इनका अवलोकन किया। इससे पहले उन्होंने फीता काट कर आयोजन का शुभारंभ किया। मीडिया से चर्चा के दौरान खान सुरक्षा महानिदेशक प्रभात कुमार ने बताया कि हर क्षेत्र में सुरक्षा जरूरी है। जहां तक खदानों में सुरक्षा का मामला है वहां किसी भी कीमत पर संतुष्ट नहीं हो सकते क्योंकि हमारा काम प्रकृति के विरुद्ध काम करने का है। 
 

प्रभात कुमार ने बताया कि हमारी अपनी सतर्कता और अन्य कारणों से पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार खदान में हादसों में कमी आई है। प्रभात कुमार ने बताया कि कोयल की मांग देश में बड़ी है इसलिए अब हर तरफ उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। नवीनतम तकनीक के बिना हम इस काम को नहीं कर सकते हैं। खदानों में माइनिंग सरदार के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा के शुभारंभ अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष से प्रबंध निदेशक सहित विभिन्न विभागों के निर्देशक और कोरबा जिले के सभी क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें