फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: कटघोरा वनमंडल में हाथी के बच्चे की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

Sat, 30 Sep 2023 09:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कटघोरा वनमंडल में हाथी के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना जटगा वन परिक्षेत्र नागोई गांव के सालिया भाटा की है।
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघोरा वनमंडल में हाथी के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना जटगा वन परिक्षेत्र नागोई गांव के सालिया भाटा की है। सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की। हाथी के बच्चे की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि तालाब के दलदल में फंसने से उसकी मौत हुई है। कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत 40 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि घटना लगभग रात 3:00 बजे की है जटगा वन परिक्षेत्र के सालियाभाटा गांव में हाथी के बच्चे की मौत की सूचना मिली। जहां तत्काल मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें