फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: घर में घुसकर एसईसीएल कर्मी की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 24 May 2023 08:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊर्जानगर क्वार्टर नंबर 7 में एक युवक की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 36 वर्षीय जगजीवन रात्रे एसईसीएल गेवरा में कैटेगरी-1 पर पदस्थ था। रात दो बजे लगभग कुछ लोग इनके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे। दरवाजा खोलने के बाद जगजवीन ने उन्हें घर पर बैठाया। जिसके बाद उन लोगों ने पानी की मांग की। 

विज्ञापन


पत्नी ने जब उनके बारे में पूछा तो जगजीवन ने उन्हें अपना मित्र बताया। जैसे ही जगजीवन पानी लेने के लिए किचन में घुसा तो हमलावरों ने पीछे से उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह देख पत्नी ने बच्चों के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। जब हमलावर वहां से चले गए तो पत्नी ने बाहर आकर देखा तो जगजीवन खून से लथपथ पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें