फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या हुआ कुछ और: मेले में कपड़े बेचने गया व्यापारी नहीं लौटा घर, नाले में मिली लाश; परिजनों का आरोप

Tue, 29 Aug 2023 04:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कनकी मेले में व्यवसायी की संदिग्ध हालत में लाश मिली। ये शख्स मेले में कपड़ा बेचने गया हुआ था। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
कपड़ा व्यवसायी चंद्रकुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरगा थानांतर्गत ग्राम कनकी में एक गड्ढेनुमा नाले में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोरबा के राताखार में रहने वाले 24 वर्षीय चंद्रकुमार बंजारे के रुप में की गई है। पेशे से कपड़ा व्यवसायी चंद्रकुमार हर सोमवार को कनकी में आयोजित मेले में कपड़ा बेचने के लिए जाया करता था। चंद्रकुमार की मौत को लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

कोरबा के राताखार इलाके में रहने वाले कपड़ा व्यवसायी की मौत का मामला सवालों के घेरे में आ गया है। मृतक चंद्रकुमार बंजारे की लाश उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कनकी स्थित एक गड्ढेनुमा नाले में पाई गई है। बरसात में धंधा मंदा होने के कारण चंद्रकुमार कनकी में आयोजित मेले में हर सोमवार को कपड़ा बेचने के लिए जाया करता था। 

इस सोमवार को भी कनकी गया हुआ था। लेकिन वापस नहीं लौटा। किसी अनहोनी की आशंका पर परिजन जब कनकी पहुंचे। तब उसकी लाश गड्ढे में पड़ी मिली। चंद्रकुमार की मौत को लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। उनका कहना है कि मेले में समिति के युवक हाथों में डंडा लेकर व्यापारियों को धमका रहे थे। 

मृतक के पिता शिव नारायण बंजारे ने बताया कि उसके बेटे की रविवार बाजार में कपड़े की दुकान है। हर सोमवार को कनकी मेले में कपड़ा बेचने जाता था। सोमवार की रात जब काफी समय बीत जाने के बाद भी घर नहीं आया तो कनकी मेला पहुंचे। जहां काफी खोजबीन के बाद उसकी लाश खेत के पास गड्ढे में मिला। उसकी हत्या कर मौत के घाट उतारा गया है।
विज्ञापन

उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि गड्ढे में लाश मिलने की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। फिर पंचनामा के बाद जिला अस्पताल के मॉर्चरी में भिजवा दिया। शरीर पर चोट के किसी भी तरह के निशान नहीं होने से पुलिस हत्या की आशंका से इंकार कर रही है। हालांकि, पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूर्ण और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक के मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें