फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: पावर प्लांट की बाउंड्री वाल के पास मिली सड़ी गली लाश, छानबीन में जुटी पुलिस, शव की हुई शिनाख्त

Tue, 12 Dec 2023 07:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

हरदी बाजार थाना पुलिस की माने तो मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कराए हैं। गुमशुदगी थाने में दर्ज नहीं की गई थी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के एसव्ही पावर प्लांट के बाउंड्रीवॉल से लगी मेन रोड के समीप सड़ा गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार की सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने शव को देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना हरदी बाजार थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही डॉग स्क्वाड और पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। 

विज्ञापन


शव की शिनाख्त हरदी बाजार थाना अंतर्गत ग्राम हरदी बाजार के आश्रित मोहल्ला भाटापारा निवासी सुखलाल धनवार (55) पुत्र चैतराम धनवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि मृतक को करीब एक सप्ताह पहले हरदी बाजार के आसपास देखा गया था। सुखलाल की दो पुत्री हैं, उनकी शादी हो चुकी है। सुखलाल अकेले लाठी के सहारे इधर-उधर घूमता रहता था। दो दिनों से नेवसा एसव्ही पावर प्लांट के समीप सड़क किनारे आने-जाने वालों को बदबू आ रही थी। लोग किसी जानवर के मरने की दुर्गंध के रूप में इसे देख रहे थे। हरदी बाजार थाना पुलिस की माने तो मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कराए हैं। गुमशुदगी थाने में दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें