फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़ा कर निकला, फिर मिली लाश: कोरबा में झाड़ियों से लटके मिले शव की शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 04 Apr 2023 07:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

पुलिस ने बताया कि, युवक के गले में गमछे का एक छोर बंधा था, जबकि दूसरा छोर अहाते के उस पार झाड़ियों में बंधा था। लाश करवट के साथ पड़ी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार को झाड़ियों के बीच मिले युवक की शिनाख्त हो गई है। युवक अपनी पत्नी से झगड़ा करने के बाद घर से निकला था। इसके बाद उसका शव मिला। युवक के शव को गमछे से बांधकर लटकाया गया था। बस्ती के बच्चे जब खेलते हुए वहां पहुंचे तो शव का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचन दी गई। आशंका है कि युवक की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।  मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...युवक की हत्या कर लटका दी लाश: गमछे से बंधा झाड़ियों में छिपा था शव, बच्चे खेलते हुए पहुंचे तो पता चला

जानकारी के मुताबिक, चिमनी भट्ठा में रहने वाले बच्चे पास में ही खंडहरनुमा मकान के पास खेल रहे थे। वे खेलते-खेलते झाड़ियों के पास चले गए। वहां युवक की लाश देख भागते हुए बस्ती पहुंचे और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त सारंगढ़ निवासी दौलत राम बिंझवार के रूप में की है। दौलत राम कटघोरा में ईंट बनाने का काम करता था। पत्नी से विवाद होने के बाद वह घर से निकल गया था। जिसके बाद उसकी लाश मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, युवक के गले पर फंदा पाया गया है, लेकिन मौके पर ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं जिसके आधार पर कहा जा सके कि उसने खुदकुशी की है। लोग मामले को हत्या से जोड़कर देख रहे है। हालांकि पुलिस का कहना है,कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। चौकी प्रभारी प्रेममचंद साहू ने बताया कि कटघोरा में रहने वाला दौलत राम चिमनी भट्टा कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा इस बात का पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें