फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी से तंग आकर दे दी जान: कोरबा में पेड़ से लटका मिला शव, काम की तलाश में सुबह निकला था घर से

Tue, 04 Apr 2023 05:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि, माना जा रहा है कि, रोजगार की व्यवस्था ना होने और जीवन यापन में हो रही मुश्किल के कारण सहेतर विश्वकर्मा ने जान दी है। सेहतर पेशे से चालक था, लेकिन काफी समय से बेरोजगार था। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव मंगलवार को पेड़ से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि युवक बेरोजगार था और सुबह ही काम की तलाश में घर से निकला था। हालांकि उसके आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका जताई गई है कि बेरोजगारी के चलते ही उसने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा-कोरबा मार्ग स्थित एक पुलिया के नजदीक पेड़ से एक युवक का शव मंगलवार को लटका हुआ मिला था। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त करवाई। युवक की पैंट की जेब से मिले नंबर पर कॉल किया गया तो पता चला कि शव हरदी बाजार क्षेत्र के नेवसा निवासी सेहतर विश्वकर्मा का है। वह काम की तलाश में हर्दी गया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ तो वह लौट गया। सेहतर पेशे से चालक था, लेकिन काफी समय से बेरोजगार था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि, प्रथम दृष्टया यही माना जा रहा है कि, रोजगार की व्यवस्था ना होने और जीवन यापन में हो रही मुश्किल के कारण सहेतर विश्वकर्मा ने जान दी है। पुलिस ने 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम कर लिया है। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आ गए इस मामले की जांच पड़ताल पुलिस करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें