फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस बल तैनात

Tue, 14 Nov 2023 04:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा नगर के लक्ष्मण वन तालाब वार्ड संख्या 11 के पास चुनाव प्रचार कर रहे लोगों से आसपास के कुछ युवकों ने विवाद किया और फिर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता इस इलाके में गए हुए थे।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस के द्वारा कड़ी व्यवस्था की जा रही है। 17 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार अंतिम चरण पर पहुंच गया है। कोरबा नगर के लक्ष्मण तालाब क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कुछ युवकों ने मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिससे अनिता कर्ष व कुछ युवकों को चोटे आई हैं।। मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम यहां पहुंची और जांच में जुटी है।   

विज्ञापन

कोरबा नगर के लक्ष्मण वन तालाब वार्ड संख्या 11 के पास चुनाव प्रचार कर रहे लोगों से आसपास के कुछ युवकों ने विवाद किया और फिर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता इस इलाके में गए हुए थे। मारपीट करने से कुछ कार्यकर्ताओं को चोट आई है। आनंद ने बताया कि मारपीट करने वाले लोग शराब के नशे में थे। कांग्रेस कार्यकर्ता आंनद श्रीवास ने बताया कि वो और उनके साथी प्रचार कर रहे थे इस दौरान कुछ लोग आये और मारपीट करने लगे।  कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस बल भी काफी संख्या में बस्ती में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें